फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA Recruitment 2021 changes selection process after the entry of women in NDA Safalta

UPSC NDA Recruitment 2021: NDA में महिलाओं की एंट्री के बाद चयन प्रक्रिया में होंगे ये बदलाव

Tue, 28 Sep 2021 05:39 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 28 Sep 2021 05:39 PM IST
सार

UPSC NDA Recruitment 2021: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NDA में महिलाओं के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। महिला अभ्यर्थी 24 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
UPSC NDA Recruitment 2021 changes selection process after the entry of women in NDA Safalta
UPSC - फोटो : social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में पहली बार महिलाओं को शामिल किए जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। NDA में अब तक सिर्फ पुरुषों को ही शामिल होने की अनुमति थी। इस प्रतिष्ठित परीक्षा को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित किया जाता है और इसमें हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते है। इस परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को नोटिफिकेशन जारी किया था और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 से 29 जून तक चली थी। हालांकि बाद में सुप्रीम  कोर्ट द्वारा महिला अभ्यर्थियों को भी इसमें शामिल होने की अनुमति देने के बाद आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया है। 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाली इस बार की आवेदन प्रक्रिया में सिर्फ महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। अगर आप भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE NDA E-Books & Courses की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


कब होनी है NDA & NA (II) 2021 की परीक्षा 
UPSC द्वारा साल में 2 बार यह परीक्षा आयोजित की जाती है और 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित होनी थी। लेकिन, आयोग ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है और अब यह परीक्षा 14 नवंबर को होगी।

विज्ञापन

 

कितनी बदल जाएगी अब चयन प्रक्रिया 
NDA परीक्षा में पहली बार महिला अभ्यर्थियों के शामिल होने की अनुमति मिलने के बाद अब ये सवाल भी उठने लगा है की इस परीक्षा की चयन प्रक्रिया कितनी बदल जाएगी। हालांकि पुरुष अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। वहीं महिला अभ्यर्थियों को पहली बार इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली है, इसलिए इनके लिए शारीरिक योग्यताओं तथा अन्य परीक्षणों के लिए जरूरी योग्यताओं की नई सूची जारी की जाएगी। UPSC ने महिला अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए नोटिस में कहा है कि महिला अभ्यर्थियों के लिए क्या योग्यताएं निर्धारित की जायेंगी, इस बात की जानकारी बाद में दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
 

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed