फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA-NA 2023 notification out apply online from today

UPSC NDA-NA 2023: यूपीएससी ने जारी किया एनडीए-एनए भर्ती का नोटिफिकेशन, आज से करें आवेदन

Wed, 21 Dec 2022 11:40 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 21 Dec 2022 11:40 AM IST
सार

UPSC NDA-NA 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए-एनए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज यानी 21 दिसंबर 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।


 

 

विज्ञापन
UPSC NDA-NA 2023 notification out apply online from today
UPSC NDA-NA RECRUITMENT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC NDA-NA  2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए-एनए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं। यूपीएससी एनडीए-एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से 10 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।

विज्ञापन

 

UPSC NDA-NA  2023 आवेदन शुल्क

यूपीएससी एनडीए-एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सौ रुपये है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC NDA-NA  2023 पद और शैक्षिक योग्यता

आर्मी विंग के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है। वायु सेना , नौसेना विंग के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के साथ 12 वीं पास, जबकि नौसेना अकादमी (एनए) के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के साथ 12 वीं पास होनी चाहिए।

विज्ञापन

UPSC NDA-NA  2023  शारीरिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई सशस्त्र बल के लिए 157 सेमी, गोरखा के लिए 152 सेमी, नवल विंग के लिए 163 सेमी होनी चाहिए। परीक्षा के समय 18 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवारों को ऊंचाई में 2 सेमी अलाउंस दिया जाएगा।

 

UPSC NDA-NA  2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आपको UPSC NDA 1 Recruitment 2023 की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

  • यहां Recruitment पर क्लिक करना है।

  • अब आपको UPSC NDA 1 Recruitment 2023 पर क्लिक करना है।

  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।

  • अब आपको आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी भरनी है।

  • अपना सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • अपनी फोटो और सिग्नेचर करके अपलोड करें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

  • अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करके क्लिक कर दें।

  • अब आपका पूर्ण रूप से आवेदन फॉर्म भर चुका है।

  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed