UPSC NDA/NA 2022: 12वीं छात्र ऐसे करेंगे तैयारी तो सीधे बनेंगे सेना में अधिकारी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन
अगर आप रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली थल सेना, वायु सेना और जल सेना में सीधे लेफ्टीनेंट, सब लेफ्टीनेंट और फ्लाइंग ऑफिसर बनना चाहते हैं। तो आपको एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इस परीक्षा में सफल होने के लिए आप सफलता के एनडीए कोर्स की मदद ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सशस्त्र सेनाओं में शामिल होकर देश सेवा करने के इच्छुक लाखों युवा हर वर्ष विभिन्न भर्तियां देखते हैं, भर्ती के विभिन्न राउंड क्लीयर कर सेना के अलग-अलग पदों पर भर्ती भी होते हैं। हालांकि ये प्रक्रिया एक साल से ज्यादा लंबी चलती है। 20-25 वर्ष की इस नौकरी में उन्हें प्रमोशन के चांसेस 4-5 साल बाद ही मिल पाते हैं। लेकिन एक परीक्षा ऐसी भी है जिससे 12वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र या 12वीं पास युवा सीधे सेना में अधिकारी बनते हैं। उन्हें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। दरअसल इस परीक्षा को सेना में अधिकारी बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली थल सेना, वायु सेना और जल सेना में इस परीक्षा से सीधे अधिकारी बनते हैं। 12वीं पास उम्मीदवार इस परीक्षा के जरिए थल सेना में लेफ्टीनेंट, नौसेना में सब लेफ्टीनेंट और वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर अधिकारी बनते हैं। इस परीक्षा के लिए हर वर्ष तकरीबन 3 लाख अभ्यर्थी भाग लेते हैं। अगर आप भी सेना में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे हैं तो देश की जानी मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम द्वारा अभ्यर्थियों के लिए शुरू किए गए एक खास NDA NA Online Course : Join Now की सहायता भी ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए बीते वर्षों में सैकड़ों छात्रों ने एनडीए क्लीयर कर अपने सपनों की नौकरी हासिल की है। तो अगर आप भी सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं तो ये कोर्स आपकी पूरी मदद कर सकता है।
कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
इसी माह की 21 तारीख को इस परीक्षा के लिए जारी होने जा रहे नोटिफिकेशन के साथ ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। ये आवेदन प्रक्रिया 10 या 11 जनवरी 2023 तक चलेगी। जिसके बाद अप्रैल 2023 में इस परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
NDA परीक्षा पैटर्न
NDA परीक्षा को गणित और सामान्य योग्यता दो पेपरों में विभाजित किया जाता है। इसका उद्देश्य उम्मीदवार को सामान्य जागरूकता और तार्किक क्षमता के लिए परखना होता है। परीक्षा में गणित का पेपर 300 अंक और सामान्य योग्यता पेपर 600 अंकों का होता है। ये परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है।
परीक्षा के लिए आवेदन योग्यता
इस परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट या सीनियर सेकेंड्री या हायर सेकेंड्री – 10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है। हालांकि, वायु सेना एवं नौसेना के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी होती है। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होते हैं, लेकिन इन उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि तक उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र जमा करना होता है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 16.5 वर्ष से कम और 19.5 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
एनडीए एनए कटऑफ
NDA/NA II 2021 की लिखित परीक्षा में कटऑफ की बात करें तो 355 अंक गई थी, NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में यह कटऑफ 343 अंक गई थी। NDA/NA II 2020 की लिखित परीक्षा में कटऑफ 355 अंक तक पहुंची थी वहीं NDA/NA I 2020 की लिखित परीक्षा में कटऑफ मार्क्स 355 गया था।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC CGL, SSC GD, SBI PO, CTET और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।