फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA NA 2021 Will there be a separate cutoff for women candidates, know how much score the candidates have to bring at least Safalta

UPSC NDA & NA 2021: क्या महिला अभ्यर्थियों के लिए निकलेगा अलग कटऑफ, जानें सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कितना स्कोर पाना होगा

Thu, 21 Oct 2021 06:32 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 06:32 PM IST
सार

UPSC NDA & NA 2021: UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA & NA परीक्षा 14 नवंबर को होनी है। इस परीक्षा में पहली बार पुरुष अभ्यर्थियों के साथ महिला अभ्यर्थी भी हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
UPSC NDA NA 2021 Will there be a separate cutoff for women candidates, know how much score the candidates have to bring at least Safalta
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

UPSC NDA & NA 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल डिफेंस एकेडेमी (NDA) प्रवेश परीक्षा में अब एक माह से भी कम का समय बचा है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर को किया जाना है। इस बार की परीक्षा अन्य NDA परीक्षाओं से बेहद ही खास है, क्योंकि इस बार की परीक्षा में पहली बार महिला अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का मौका मिला है। NDA & NA (II) परीक्षा 2021 में महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर को शुरू की गई थी और यह 8 अक्टूबर तक चली थी। इससे पहले NDA & NA (II) परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना 9 जून को जारी की गई थी और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 से 29 जून तक चली थी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE NDA E-Books & Courses की सहायता ले सकते हैं। 

क्या महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग से जारी होगा कट ऑफ 
इस परीक्षा में शामिल होने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ अलग से जारी होगा या नहीं, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। हालांकि, UPSC ने महिला अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए नोटिस में इस बात का उल्लेख किया है कि उनके लिए आरक्षित सीटों की संख्या की जानकारी भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से प्राप्त होने के बाद जारी की जाएगी। इसलिए, अगर महिला अभ्यर्थियों के लिए सीटें आरक्षित होती हैं, तो यह संभव है कि उनके लिए कट ऑफ भी अलग से जारी किया जाए। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

विज्ञापन


सफल होने के लिए करना होगा इतना स्कोर 
इस परीक्षा में शामिल होने वाली महिला अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए कितना स्कोर करना होगा, इसका अनुमान तो महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या तथा इस परीक्षा में कितनी महिला अभ्यर्थी शामिल होती हैं, इसकी जानकारी मिलने के बाद ही लगाया जा सकता है। हालांकि, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद लगाया जा रहा है की इनको लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए 350 से 360 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त, यूपी लेखपाल, NDA & NA, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता एप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed