फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA 2022: Joining for the first time, then know how many tests will have to be taken to be successful and after getting selected, which post will get the job-safalta

UPSC NDA 2022: पहली बार हो रहे हैं शामिल तो जाने लें सफल होने के लिए कितने टेस्ट्स में लेना होगा हिस्सा और चयनित होने के बाद किस पोस्ट पर मिलेगी नौकरी

Mon, 04 Jul 2022 01:18 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 04 Jul 2022 01:18 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

विज्ञापन
UPSC NDA 2022: Joining for the first time, then know how many tests will have to be taken to be successful and after getting selected, which post will get the job-safalta
UPSC NDA Exam - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही NDA/NA II 2022 हेतु आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अभ्यर्थी अब परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है। NDA की 370 और NA की 30 सीटों के लिए आयोजित किये जा रहे NDA/NA II 2022 में पांच लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इससे जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch : Enroll in Live class by Safalta Now की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:       
NDA सैलरी       
NDA सिलेबस      
NDA एलिजिबिलिटी      
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

NDA/NA परीक्षा के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले इसके लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जो कि इसी साल चार सितंबर को आयोजित होगी। इस लिखित परीक्षा के दो भाग होते हैं : मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। यह परीक्षा कुल 900 अंको की होती है। NDA/NA की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंको की होती है। SSB इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है और फिर फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाती है। 

विज्ञापन

किन पदों पर मिल सकता है काम करने का मौका :

इस परीक्षा में चयनित होकर आर्मी विंग में जाने वाले कैडेट्स को पहले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 3 साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग दी जाती है और फिर इसके बाद एक साल की ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलीट्री एकेडेमी में भेज दिया जाता है। यहाँ से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैडेट्स को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन दिया जाता है। वहीं नेवी विंग में जाने वाले कैडेट्स को पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सब -लेफ्टिनेंट के पद पर और एयरफोर्स विंग में जाने वाले कैडेट्स को फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कमीशन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CUET, NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed