फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA 2 2022 Exam To Be Held ON 4th september, Know important Guidelines Here sarkari naukri

UPSC NDA 2 2022 Exam: यूपीएससी एनडीए-II परीक्षा आज, शामिल होने से पहले पढ़ लें अहम गाइडलाइंस

Sun, 04 Sep 2022 01:16 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 01:16 PM IST
सार

UPSC NDA 2 2022 Exam: परीक्षा के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो और एक वैध आईडी कार्ड भी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।

विज्ञापन
UPSC NDA 2 2022 Exam To Be Held ON 4th september, Know important Guidelines Here sarkari naukri
UPSC NDA 2 2022 Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC NDA 2 2022 Exam: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC की ओर से  NDA 2 परीक्षा का आयोजन रविवार 04 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। क्योंकि यह परीक्षा काफी अहम है इसलिए हम परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए लेकर आए हैं जरूरी गाइडलाइंस, जिसका पालन करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं-: 

विज्ञापन

UPSC NDA 2 2022 Exam: दो पाली में होगी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा UPSC NDA 2 परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर 04.30 बजे तक होगी। पहली पाली में गणित तो वहीं दूसरी पाली में जनरल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो और एक वैध आईडी कार्ड भी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। इन आईडी कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं-:  

  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पेन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट
  • आधार कार्ड
विज्ञापन

UPSC NDA 2 2022 Exam: इन बातों का रखें ख्याल

  • उम्मीदवार बताए गए समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
  • प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र को साथ रखें।
  • ब्लैक बॉल पेन लेकर आएं।
  • कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
  • प्रश्नों को समझ कर आंसर दें।

UPSC NDA 2 2022 Exam: ये काम बिल्कुल भी न करें

  • उम्मीदवार परीक्षा में देरी से और बिना प्रवेश पत्र के न पहुंचें, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
  • उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
  • उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामग्री लेकर न जाएं।
  • उम्मीदवार बिना अनुमति लिए अपनी सीट को न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed