{"_id":"6370ccef42b3df02ec37a632","slug":"upsc-invited-online-applications-for-recruitment-to-the-post-of-assistant-hydrogeologist-jts-and-other-posts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC recruitment 2022: जेटीएस, केमिस्ट, असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट समेत 160 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC recruitment 2022: जेटीएस, केमिस्ट, असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट समेत 160 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
Sun, 13 Nov 2022 04:24 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:24 PM IST
सार
UPSC recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों और विभागों में कुल 160 रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
UPSC Civil Service Exam
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट, जूनियर टाइम स्केल (JTS) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एक दिसंबर तक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट UPSConline.nic.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। UPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न पदों और विभागों में कुल 160 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता, वेतनमान और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना आवश्यक है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए कोई "शुल्क छूट" नहीं है और उन्हें पूर्ण निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले यूपीएससी भर्ती वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)” लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल बनाएं।
- संबंधित पद के लिए आवेदन करें, विवरण भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के आवेदन का एक प्रिंटआउट लेकर रखें।
UPSC recruitment 2022: इतने पदों पर आवेदन
- सीनियर एग्रीकल्चरल इंजीनियर- 7
- कृषि अभियंता- 1
- सहायक निदेशक (कॉर्पोरेट कानून)- 13
- असिस्टेंट केमिस्ट- 1
- सहायक हाइड्रोजियोलॉजिस्ट- 70
- जूनियर टाइम स्केल (जेटीएस)- 29
- सहायक रसायनज्ञ- 20
- सहायक भूवैज्ञानिक- 9
- सहायक भूभौतिकीविद्- 1
- लेक्चरर- 9