फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC IFS Mains Admit Card UPSC Released IFS Mains Admit Card 2021 , know how to check it here sarkari naukri

UPSC IFS Mains Admit Card: यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र जारी किया, ऐसे डाउनलोड करें 

Tue, 08 Feb 2022 06:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 06:24 PM IST
सार

UPSC IFS Mains Admit Card: यूपीएससी की ओर से भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी, 2022 से लेकर 6 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

विज्ञापन
UPSC IFS Mains Admit Card UPSC Released IFS Mains Admit Card 2021 , know how to check it here sarkari naukri
UPSC IFS Mains Admit Card 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC IFS Mains Admit Card : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा को पास कर चुके हैं और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं, वह अपना प्रवेश पत्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSC IFS Mains Admit Card : कब होगी परीक्षा?
यूपीएससी की ओर से भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी, 2022 से लेकर 6 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC IFS Mains Admit Card : कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


1. उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं, परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed