फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC IFS Main Result 2021 Declared At upsc.gov.in Sarkari Results Direct Link Here

UPSC IFS Main Result: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 14 Apr 2022 03:37 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 03:37 PM IST
सार

UPSC IFS Main Result 2021 Declared: आयोग की ओर से इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस मेन एग्जाम 27 फरवरी से 06 मार्च, 2022 तक आयोजित किया गया था। उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया नीचे बताई गई है।  

विज्ञापन
UPSC IFS Main Result 2021 Declared At upsc.gov.in Sarkari Results Direct Link Here
UPSC IFS Main Result 2021 Declared - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC IFS Main Result 2021 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा (IFS Main Result) 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी द्वारा आयोजित आईएफएस मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस मेन एग्जाम 27 फरवरी से 06 मार्च, 2022 तक आयोजित किया गया था। उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया नीचे बताई गई है।  

विज्ञापन

UPSC IFS Main Result 2022: जानें कैसे चेक करें रिजल्ट?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर व्हाट्स न्यू सेक्शन में इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस मेन एग्जाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. यूपीएससी आईएफएस मेन रिजल्ट 2022 की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  4. इसके पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक करें। 
  5. अब पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।

क्वालीफाई उम्मीदवार साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल होने के पात्र

भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व परीक्षण के दौर में उपस्थित होने के पात्र बन गए हैं। व्यक्तित्व परीक्षण और इंटरव्यू के दौर के दौरान, उम्मीदवारों को अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, आयु प्रमाण, आरक्षण श्रेणी या अन्य किसी कोटे संबंधी दस्तावेजों से संबंधित प्रमाण- पत्र, जाति प्रमाण- पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण- पत्र, टीए फॉर्म आदि ले जाने होंगे।

 

विज्ञापन

यूपीएससी कार्यालय धौलपुर हाउस में होंगे साक्षात्कार

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि व्यक्तित्व परीक्षण का दौर नई दिल्ली में स्थित संघ लोक सेवा आयोग के आधिकारिक कार्यालय धौलपुर हाउस पर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed