फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC IES/ ISS Result 2022 Declared Sarkari Exam Naukri Result

UPSC Result 2022: यूपीएससी IES/ISS का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें परिणाम

Wed, 24 Aug 2022 09:57 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 09:57 PM IST
सार

UPSC Results IES/ISS 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना में बताया कि योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। 

विज्ञापन
UPSC IES/ ISS Result 2022 Declared Sarkari Exam Naukri Result
UPSC IES/ISS 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC Results IES/ISS 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस / आईएसएस) परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार, 24 अगस्त को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना में बताया कि योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। 

विज्ञापन

127 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया

लिखित परीक्षा में कुल 127 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। व्यक्तित्व परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के साक्षात्कार की अनुसूची समय के साथ आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। हालांकि, साक्षात्कार की सही तारीख की सूचना उम्मीदवारों को ई-समन पत्र के माध्यम से दी जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इस संबंध में अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिके वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक सेवा और सांख्यिकी सेवा की 53 रिक्तियों को भरा जाएगा

UPSC भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 24, 25 और 26 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। आयोग का लक्ष्य कुल 53 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 24 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 29 रिक्तियां भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं।

 

विज्ञापन

UPSC Results IES/ISS 2022: ऐसे देखें अपने परिणाम

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, व्हाट्स न्यू सेक्शन के टैब पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब भारतीय आर्थिक सेवा - भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2022 के लिखित परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed