UPSC IAS Safalta Talks 2021: हर चुनौती का सामना कर अशोक वेंकट बने IPS अधिकारी, जानिए उन्हीं की जुबानी
आंध्र प्रदेश के तिरुपति के रहने वाले अशोक का जन्म कड़पा में हुआ था। ग्रेजुएशन में इन्होंने एग्रीकल्चर की पढ़ाई की। एक छोटे शहर से आने के नाते अशोक का जुड़ाव गांवो व मध्यमवर्गीय संस्कारों से काफी ज्यादा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब हम किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए हमें बड़ी चुनौतियों के लिए भी तैयार रहना होगा। बड़े त्याग व परिश्रम के बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है। अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने लिए लक्ष्य तो निर्धारित कर लेते हैं लेकिन रास्ते में आने वाली चुनौतियों से घबराकर उसे छोड़ देते हैं। सफल व असफल लोगों में सिर्फ यही एक अंतर है, सफल लोग चुनौतियों से, असफलताओं से हार नहीं मानते, बल्कि डटकर उसका मुकाबला करते हैं। Safalta Talks के खास मेहमान IPS अशोक वेंकट ऐसे ही एक व्यक्तित्व हैं। जिन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त की।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति के रहने वाले अशोक का जन्म कड़पा में हुआ था। ग्रेजुएशन में इन्होंने एग्रीकल्चर की पढ़ाई की। एक छोटे शहर से आने के नाते अशोक का जुड़ाव गांवो व मध्यमवर्गीय संस्कारों से काफी ज्यादा रहा है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद अशोक ने MBA किया। सिविल सर्विस की तैयारी के दौरान इन्हें भाषा, व अन्य ढेरों चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पढ़ाई-लिखाई में एक औसत विद्यार्थी रहे अशोक ने फिर भी कभी हार न माने के जज्बे के साथ अपनी तैयारी की और सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर एक IPS बने।
अशोक का सफर हर युवा के लिए बेहद रोमांचक है। इनके कभी हार ना मानने का जज्बा युवाओं को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी, सिविल सेवाओं या अन्य कोई तैयारी कर रहे हैं तो अशोक के अनुभव आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। Safalta Talks पर अशोक का खास सेशन देखने के लिए अभी विजिट करें-