फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Geo-Scientist Main DAF 2024 out at upsc.gov.in, Fill Before 25 Sep, Direct link here to check

UPSC Geo-Scientist 2024: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र जारी, इस तिथि से पहले करें जमा

Tue, 10 Sep 2024 07:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 07:49 PM IST
सार

UPSC Geo-Scientist 2024: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक साक्षात्कार परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डीएएफ फॉर्म भर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC Geo-Scientist Main DAF 2024 out at upsc.gov.in, Fill Before 25 Sep, Direct link here to check
UPSC - फोटो : iStock

विस्तार

UPSC Geo-Scientist Main DAF 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक साक्षात्कार परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर विस्तृत आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास डीएएफ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2024 है।

विज्ञापन

भरी जाएंगीं 56 रिक्तियां

यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा के परिणाम 15 अगस्त को घोषित किए गए थे। यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 22 और 23 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का उद्देश्य राष्ट्रव्यापी परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय और केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन विभाग में कुल 56 रिक्तियों को भरना है।

अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और अंतिम दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार चरण के आधार पर किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

How to Fill UPSC DAF: डीएएफ कैसे भरें?

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. या upsconline.nic.in. पर जाएं।
  • 'What's New' अनुभाग पर जाएं।
  • 'संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2024' पर क्लिक करें।
  • DAF लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण भरें।
  • आवेदन पत्र सुरक्षित करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे प्रिंट करें।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के साक्षात्कार का कार्यक्रम भी जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMSE 2024) के साक्षात्कार दौर का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में योग्य घोषित किए उम्मीदवारों को 23 सितंबर, 2024 से शुरू होने वाले साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed