फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC ESE Prelims 2026 Time Table out at upsc.gov.in; Exam will be held on 8 Feb

UPSC ESE Prelims 2026: आठ फरवरी को होगी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा, यूपीएससी ने जारी किया टाइम टेबल

Thu, 06 Nov 2025 04:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 04:52 PM IST
सार

UPSC ESE Prelims 2026 Time Table: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 8 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में जीएस और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड की परीक्षा होगी।
 

विज्ञापन
UPSC ESE Prelims 2026 Time Table out at upsc.gov.in; Exam will be held on 8 Feb
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC ESE Prelims 2026 Exam Date: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर टाइम टेबल देख सकते हैं।

विज्ञापन

नोट करें परीक्षा का कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।



पहली पाली में सामान्य अध्ययन एवं इंजीनियरिंग अभिक्षमता (पेपर-I) की परीक्षा होगी। कुल 200 अंको के लिए यह परीक्षा होगी, जिसकी अवधि दो घंटे होगी। इसके बाद, दूसरी पाली में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (विषय-विशिष्ट पेपर) (पेपर-II) की परीक्षा होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जो कुल 300 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को कुल तीन घंटे का समय मिलेगा।

 
परीक्षा की पाली विषय प्रकार अंक अवधि
पहली पाली (सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक) सामान्य अध्ययन एवं इंजीनियरिंग अभिक्षमता (पेपर-I) वस्तुनिष्ठ 200 2 घंटे
दूसरी पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (पेपर-II) वस्तुनिष्ठ 300 3 घंटे
 
  • प्रत्येक पेपर के लिए न्यूनतम अर्हक अंक आयोग के विवेक पर निर्भर होंगे।
  • केवल इस चरण में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही चरण-II परीक्षा में बैठने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed