{"_id":"66e5596ddc16ce60b40b7e13","slug":"upsc-ese-interview-schedule-2024-out-here-s-download-link-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC ESE 2024: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC ESE 2024: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा कार्यक्रम
Sat, 14 Sep 2024 03:07 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:07 PM IST
सार
UPSC ESE Interview Schedule 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC Recruitment
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
UPSC ESE Interview Schedule 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2024 के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से साक्षात्कार कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं ।
विज्ञापन
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए साक्षात्कार 7 अक्तूबर से 6 नवंबर तक दो पालियों में यानी सुबह 9 बजे और दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार दौर के लिए कुल 617 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
अधिसूचना में कहा गया है, "व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सूचित किए गए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तारीख और समय में बदलाव के किसी अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।"
विज्ञापन
इस दिन हुई परीक्षा
मुख्य परीक्षा 23 जून 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली।
शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ESE 2024 साक्षात्कार अनुसूची लिंक पर क्लिक करें।
- साक्षात्कार का कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- शेड्यूल देखें और डाउनलोड करें।
- अंत में आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।