फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC EPFO Results 2021 Released for written test Enforcement Officer- Accounts Officer

UPSC EPFO Results: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया ईपीएफओ भर्ती परीक्षा का परिणाम, यहां देखें अपना रिजल्ट

Sat, 09 Oct 2021 08:22 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 09 Oct 2021 08:22 PM IST
सार

UPSC EPFO Results 2021 Released: ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी- लेखा अधिकारी, पद के लिए परिणाम जारी किया गया है। ईपीएफओ लिखित परीक्षा यूपीएससी द्वारा 05 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी।  

विज्ञापन
UPSC EPFO Results 2021 Released for written test Enforcement Officer- Accounts Officer
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी द्वारा ईपीएफओ लिखित परीक्षा का परिणाम 08 अक्तूबर, 2021 को जारी कर दिया गया है। ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी- लेखा अधिकारी, पद के लिए परिणाम जारी किया गया है। ईपीएफओ लिखित परीक्षा यूपीएससी द्वारा 05 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन


UPSC कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के 421 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए इस भर्ती अभियान का संचालन कर रहा है। EPFO का विभाग भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आता है। नीचे हमने UPSC EPFO परिणाम 2021 की जांच और डाउनलोड करने के चरणों का उल्लेख किया है।
विज्ञापन


UPSC EPFO परिणाम 2021 ऐसे करें चेक

UPSC कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के 421 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित पपरीक्षा के परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  • स्क्रीन पर एक होमपेज दिखाई देगा, 'यूपीएससी प्रवर्तन अधिकारी- लेखा अधिकारी परिणाम' के लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम एक पीडीएफ फाइल प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे के उपयोग के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


अब साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा

इस बार लिखित परीक्षा में कुल 1,337 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है और अब उन्हें व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें विस्तृत आवेदन पत्र, डीएएफ भरना होगा। डीएएफ फॉर्म का लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त नहीं करने वाले उम्मीदवारों के अंक भी भर्ती अभियान के पूरा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यूपीएससी ईपीएफओ 2021 से संबंधित अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित आधार पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
 
यूपीएससी ईपीएफओ परिणाम 2021

जॉब और एजुकेशन की खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed