फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC EPFO Exam 2021 date released on upsc.gov.in, check exam date here

यूपीएससी : ईपीएफओ परीक्षा 2021 की नई तारीख जारी, यहां देखें आधिकारिक सूचना

Wed, 30 Jun 2021 09:49 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 09:49 PM IST
सार

पहले परीक्षा 09 मई, 2021 को एक ही पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाली थी। इसके लिए आयोग द्वारा प्रवेश पत्र 16 अप्रैल को जारी कर दिए गए थे।

विज्ञापन
UPSC EPFO Exam 2021 date released on upsc.gov.in, check exam date here
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने बुधवार, 30 जून, 2021 को यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा 2021 की नई तारीख जारी कर दी है। यूपीएससी की प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी परीक्षा अब 05 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट https://www.upsc.gov.in/ पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बिहार लोक सेवा आयोग : बीपीएससी 65वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित, 1142 हुए पास    
विज्ञापन


पहले नौ मई को होनी थी परीक्षा
गौरतलब है कि पहले यह परीक्षा 09 मई, 2021 को एक ही पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाली थी। इसके लिए आयोग द्वारा प्रवेश पत्र 16 अप्रैल को जारी कर दिए गए थे। प्रवेश पत्र 09 मई, 2021 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध थे। लेकिन कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में परीक्षा को टाल दिया गया था। अब आयोग ने नई तिथि घोषित कर दी है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। आधिकारिक सूचना यहां देखें ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : संघ लोक सेवा आयोग : यूपीएससी एनडीए-1 का परिणाम घोषित, यहां देखें चयन सूची

ऐसे होगी परीक्षा

प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा और प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। विषय जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा और सभी प्रश्न समान अंक के होंगे। टेस्ट अधिकतम 300 अंकों का होगा। गलत जवाब देने पर पेनल्टी लगेगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई की कटौती की जाएगी।


यह भी पढ़ें : केवी दाखिले 2021 : केंद्रीय विद्यालयों ने कक्षा एक में प्रवेश के लिए दूसरी सूची जारी की

ईपीएफओ के 421 पदों को भरे जाएंगे

यह भर्ती अभियान संगठन में ईपीएफओ के 421 पदों को भरेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पदों के लिए अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज जमा करने के लिए कहा जाएगा। उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और पदों की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed