फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Engineering Services Final Result 2025 OUT at upsc.gov.in, Download Merit List

UPSC ESE 2025 Result: यूपीएससी ईएसई का अंतिम परिणाम घोषित, कुल 458 उम्मीदवार सफल; देखें पूरी लिस्ट

Thu, 18 Dec 2025 02:11 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 18 Dec 2025 02:11 PM IST
सार

UPSC ESE 2025 Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Engineering Services Final Result 2025 OUT at upsc.gov.in, Download Merit List
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC

विस्तार

UPSC ESE 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी ईंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE/IES) 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में शामिल सभी उम्मीदवार सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों के लिए अपना अंतिम परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

इतने अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण

यूपीएससी ईएसई 2025 के अंतिम परिणाम के अनुसार सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग में कुल 458 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। सिविल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक 202 उम्मीदवार, इसके बाद ई एंड टी इंजीनियरिंग में 116 उम्मीदवार, इलेक्ट्रिकल में 79 उम्मीदवार और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 61 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।

विज्ञापन

UPSC ESE 2025 Result: विषयवार टॉप 10 टॉपर्स की सूची

 

 सिविल इंजीनियरिंग - टॉप 10

  • मोहम्मद शाकिब
  • प्रखर श्री
  • अर्जुन शर्मा
  • बोला उष्णीश नंदन
  • केशव
  • स्पेस गुप्ता
  • तुषार अग्रवाल
  • आयुष जैन
  • आदित्य प्रताप सिंह
  • पुष्पेन्द्र कुमार राठौड़

 

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग - टॉप 10

  • निमेश चंद्रा
  • अशोक कुमार
  • हरि सिंह
  • राव सिद्धेश श्रीपाद
  • गोलंगी सतीश
  • अविनाश वर्मा
  • प्रशांत सिंह
  • मोनू कुमार
  • निखिल कुमार साहा
  • अमित कुमार सिंह

 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - टॉप 10

  • राजन कुमार
  • विष्णु सैनी
  • ओम प्रकाश राजपूत
  • तुषार चौधरी
  • राम कुमार
  • पुनित मीना
  • ज्योति कृष्णा पांडा
  • डम्पा अच्युत साई राम रेड्डी
  • ध्रुव कावत
  • अक्षित पाराशरी

 

इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग - टॉप 10

  • उत्कर्ष पाठक
  • राजेश तिवारी
  • प्रशांत लवानिया
  • प्रदीप शुक्ला
  • आशीष सिंह पटेल
  • तान्या त्यागी
  • पलक मिश्रा
  • हयात अली
  • विधु श्री
  • राम पाल सिंह

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

विषय कुल रिक्तियां सामान्य ईडब्ल्यूएस (EWS) ओबीसी एससी एसटी
सिविल इंजीनियरिंग 251 (पीडब्ल्यूबीडी-1: 08, पीडब्ल्यूबीडी-3: 07) 127 26 54 26 18
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 72 (पीडब्ल्यूबीडी-1: 02, पीडब्ल्यूबीडी-3: 01) 33 05 21 10 03
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 97 (पीडब्ल्यूबीडी-1 व पीडब्ल्यूबीडी-3: 02) 48 10 21 12 06
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार (E&T) 134 (पीडब्ल्यूबीडी-1, 3, 5: 05) 56 09 37 20 12
कुल 554 (पीडब्ल्यूबीडी कुल: 17) 264 50 133 68 39
चयनित अभ्यर्थियों की यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed