UPSC ESE 2021: आज आवेदन की अंतिम तिथि, अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं अप्लाई
UPSC ESE 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मंगलवार (12 अक्टूबर) को शाम 6 बजे यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अभी भी यूपीएससी ईएसई 2022 के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से 12 अक्तूबर, शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ऑनलाइन आवेदन 20 अक्तूबर, 2021 से 26 अक्तूबर, 2021 के बीच शाम 6:00 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं, जिसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दी जाएगी।
यूपीएससी ईएसई 2022 आयु सीमा: यूपीएससी ईएसई 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यूपीएससी ईएसई 2022 आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों (महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी को छोड़कर, जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 200 रुपये (दो सौ रुपये मात्र) का शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को भारतीय स्टेट बैंक की बैंकिंग सुविधा या किसी वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या नेट का उपयोग करके जमा करना होगा।
यूपीएससी ईएसई 2022 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक यहां दी गई है।
यूपीएससी ईएसई 2022: कैसे करें आवेदन
- यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
- यूपीएससी ईएसई 2022 के लिए आवेदन करने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
- निर्देशों का पालन करें और विवरण भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।