फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE Admit Card 2022 Released at upsconline.nic.in know how to check it here sarkari naukri

UPSC CSE Admit Card: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 10 May 2022 12:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 10 May 2022 12:36 PM IST
सार

UPSC CSE Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगले महीने 05 जून, 2022 को किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
UPSC CSE Admit Card 2022 Released at upsconline.nic.in know how to check it here sarkari naukri
UPSC CSE Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC CSE Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था, वह अपना प्रवेश पत्र संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

UPSC CSE Admit Card: जून में होनी है परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगले महीने 05 जून, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर भी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

UPSC CSE Admit Card: प्रवेश पत्र पर मिलेंगी ये जानकरियां
यूपीएससी की ओर से जारी किए गए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 के प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश आदि दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ में अपना एक वैद्य पहचान पत्र और फोटो भी लेकर आएं।
  • ऐसे उम्मीदवार जो अपने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का प्रवेश पत्र नहीं डाउनलोड कर पा रहे हैं, वें upsc@nic.in पर आयोग को ईमेल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed