फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2024 Mains Result out at upsc.gov.in; Direct link here to download

UPSC Mains Result: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक; अगला चरण साक्षात्कार

Mon, 09 Dec 2024 07:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 07:23 PM IST
सार

UPSC CSE 2024 Mains Result: यूपीएससी ने सीएसई मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC CSE 2024 Mains Result out at upsc.gov.in; Direct link here to download
UPSC, यूपीएससी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC Mains 2024 Result Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसई मेन्स 2024 20 से 29 सितंबर, 2024 तक आयोजित किया गया था। मुख्य परीक्षा में योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। 

विज्ञापन


 

UPSC CSE 2024 Vacancy: 1056 पदों पर होनी है भर्ती

सिविल सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 1056 है। मुख्य परीक्षा में योग्य घोषित उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तिथियां यथासमय अधिसूचित की जाएंगी। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 जाना होगा।

अधिसूचना में कहा गया है, "इन उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तिथियां यथासमय अधिसूचित की जाएंगी, जो संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किए जाएंगे। व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) कार्यक्रम तदनुसार उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र यथासमय उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in और https://www.upsconline.in से डाउनलोड किया जा सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

How to Check UPSC Mains Result 2024: ऐसे चेक करें यूपीएससी मेंस का रिजल्ट

यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, CSE मेन्स 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों के लिए ई-समन लेटर के संबंध में निर्देश

आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया गया है कि आयोग द्वारा व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए कोई कागजी समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र नियत समय पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार, जो अपने ई-समन पत्र डाउनलोड करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें तुरंत आयोग के कार्यालय से पत्र के माध्यम से या फोन नंबर 011-23385271, 011-23381125, 011-23098543 या फैक्स नंबर 011-23387310, 011-23384472 पर या ईमेल (csm-upsc@nic.in) पर संपर्क करना चाहिए।

UPSC CSE 2024 DAF-II: योग्य उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक

सभी उम्मीदवार, जो व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, उन्हें अपना विस्तृत आवेदन पत्र- II (DAF-II) अनिवार्य रूप से भरना और जमा करना होगा।

UPSC CSE 2024 Marksheet: कब जारी होगी यूपीएससी मेंस की मार्कशीट?

सभी अभ्यर्थियों के अंक पत्रक, व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) आयोजित करने के पश्चात अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे तथा वेबसाइट पर 30 दिनों की अवधि तक उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed