फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2023 Toppers marks out at upsc.gov.in, Direct link here to download marksheet

UPSC Marks: यूपीएससी ने जारी किए चयनित उम्मीदवारों के अंक, देखें टॉपर्स ने हासिल किए कितने मार्क्स

Sat, 20 Apr 2024 07:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 07:18 PM IST
सार

UPSC CSE 2023 Marks: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की मार्कशीट जारी कर दी। उम्मीदवार यहां अपने अंक देख सकते हैं। टॉपर आदित्य को व्यक्तित्व परीक्षण में 200 अंक मिले हैं। पूरा विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
UPSC CSE 2023 Toppers marks out at upsc.gov.in, Direct link here to download marksheet
UPSC CSE 2023 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UPSC CSE 2023 Topper's Marks: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की मार्कशीट जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में योग्य घोषित किया गया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अंको की सूची डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट में सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 में उम्मीदवार द्वारा हासिल लिखित परीक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व परीक्षण के अंक भी शामिल हैं।

विज्ञापन

इतने उम्मीदवारों का हुआ है चयन

इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए कुल 1016 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। 355 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अनंतिम रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के कितने अंक?

आयोग द्वारा जारी मार्कशीट के अनुसार परीक्षा में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने 1099 अंक हासिल किए। उन्होंने लिखित परीक्षा में 899 और व्यक्तित्व परीक्षण में 200 अंक प्राप्त किये। वहीं, महिलाओं में टॉपर डोनुरू अनन्या रेड्डी ने लिखित परीक्षा में 875 और व्यक्तित्व परीक्षण में 190 अंक हासिल किए हैं। 



यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 28 मई 2023 को आयोजित की गई थी। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी। व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार जनवरी-अप्रैल 2024 में आयोजित किए गए थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंक तालिका की सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed