फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Combined Geo Scientist 2023 last date to apply for 56 posts, register now at upsconline.nic.in

UPSC Geo Scientist 2023: संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका, अभी कर दें अप्लाई

Tue, 10 Oct 2023 09:26 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 09:26 AM IST
सार

UPSC Geo Scientist Last Date: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए अभी आवेदन कर दें। आवेदन करने का तरीका और अन्य जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
UPSC Combined Geo Scientist 2023 last date to apply for 56 posts, register now at upsconline.nic.in
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UPSC Combined Geo Scientist 2023: लोक सेवा आयोग आज संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवदेन करना चाहते हैं,  उनके पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsconline.nic.in पर जाकर आज हर हाल में पंजीकरण कर दें।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग ने जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट और केमिस्ट ग्रुप ए के कुल 56 पदों के लिए यह भर्ती निकाली है, जिसके लिए 20 सितंबर, 2023 को अधिसूचना जारी की गई थी। आज, यानी 10 अक्तूबर आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

विज्ञापन

कल से कर पाएंगे आवदेन में सुधार

उम्मीदवार कल,यानी 11 अक्तूबर से 17 अक्तूबर के बीच अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे। यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक की प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को होनी निर्धारित है। वहीं, मुख्य परीक्षा 22 जून, 2024 को होगी।

UPSC Combined Geo Scientist 2023: पंजीकरण शुल्क

पंजीकरण शुल्क 200 रुपये है। एससी, एसटी और बेंचमार्क विकलांगता श्रेणियों से संबंधित महिला उम्मीदवारों और आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

तीन चरणों में आयोजित होगी संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा

स्टेज-I
संयुक्त भू-वैज्ञानिक की प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे और परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम योग्यता तय की जाएगी।

चरण-II
संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार की होगी, जिसमें व्यक्तित्व परीक्षण (चरण-III) के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन पेपर होंगे। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम योग्यता तय करने के लिए गिना जाएगा।

चरण-III
व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से, यूपीएससी उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।

UPSC Combined Geo-Scientist 2023: ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
  • "Exam Notification: Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination, 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • अधिसूचना को पढ़ें और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म भरने के बाद ध्यानपूर्वक चेक करें और फिर उसे सबमिट कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट भी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed