फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CMS Admit Card 2022 Released Check Combined Medical Service Exam Download Hall Ticket

UPSC CMS Admit Card 2022: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, 17 जुलाई को होगा पेपर

Fri, 24 Jun 2022 09:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 09:36 PM IST
सार

UPSC CMS Hall Ticket 2022: यूपीएससी सीएमएस भर्ती 2022 परीक्षा 17 जुलाई को होगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर- 1 सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और पेपर- 2 दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
UPSC CMS Admit Card 2022 Released Check Combined Medical Service Exam Download Hall Ticket
UPSC Combined Medical Service Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC CMS Hall Ticket 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएमएस भर्ती 2022 परीक्षा 17 जुलाई को होगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे।

विज्ञापन

पेपर- 1 सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और पेपर- 2 दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक। पेपर-1 में सामान्य चिकित्सा और बाल रोग विषय होंगे और पेपर-2 में तीन विषय होंगे- (ए) सर्जरी, (बी) स्त्री रोग और प्रसूति और (सी) निवारक और सामाजिक चिकित्सा आदि।
विज्ञापन

 

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2022 के माध्यम से भरे जाएंगे 687 पद

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2022 के माध्यम से आयोग का लक्ष्य कुल 687 पदों को भरना है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स सब-कैडर में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड की 314 रिक्तियां और रेलवे में सहायक डिवीजनल मेडिकल ऑफिसर के 300, नई दिल्ली नगर परिषद में जीडीएमओ के तीन, उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 70 जीडीएमओ ग्रेड- 2 शामिल हैं। 


 

UPSC CMS Admit Card 2022: डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. 'यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-प्रवेश पत्र' लिंक पर जाएं।
  3. संयुक्त चिकित्सा सेवा (सीएमएस) परीक्षा, 2022 के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  4. पंजीकरण आईडी / रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  5. यूपीएससी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed