फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CMS 2022 Notification Released for 687 Vacancies Check Details Here

UPSC CMS 2022: यूपीएससी ने जारी किया संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, इस तारीख तक करें आवेदन

Thu, 07 Apr 2022 07:02 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 07:02 PM IST
सार

UPSC CMS 2022: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
UPSC CMS 2022 Notification Released for 687 Vacancies Check Details Here
UPSC CMS 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC CMS 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वह नोटिफिकेशन को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं, अपना आवेदन भी कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

UPSC CMS 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो गई है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल, 2022 को शाम 6 बजे निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। इस भर्ती के माध्यम से कुल 687 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CMS 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में भाग नहीं लेना चाहते, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से  मई, 2022 से लेकर 10 मई, 2022 तक वापस ले सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSC CMS 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  • अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करे और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 अगस्त, 2022 तक 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, कुछ विशेष परिस्थितियों में आयु-सीमा में छूट दी गई है। आवेदक का एमबीबीएस परीक्षा की प्रायोगिक और लिखित दोनों ही परीक्षा पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed