फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Civil Services Result 2020: Cut off marks released, check details here

UPSC Civil Services 2020: कट-ऑफ अंक जारी, पिछले पांच सालों में सबसे कम रहा प्रीलिम्स कट-ऑफ

Tue, 28 Sep 2021 04:09 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 28 Sep 2021 04:09 PM IST
सार

UPSC Civil Services Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2020 कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। विभिन्न चरणों में विभिन्न श्रेणियों में अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कट-ऑफ अंक या न्यूनतम योग्यता अंक यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
UPSC Civil Services Result 2020: Cut off marks released, check details here
UPSC - फोटो : social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा 2020 का परिणाम 24 सितंबर, 2021 को जारी किया गया था। अंतिम परिणाम जारी करने के लिए अब यूपीएससी ने यूपीएससी प्रीलिम्स 2020 के लिए कट ऑफ सूची के साथ-साथ मेन्स कट ऑफ और ओवर ऑल कट-ऑफ भी जारी कर दिया है। नियमों के अनुसार, सभी उम्मीदवारों की प्रीलिम्स, मेन्स और ओवरऑल की यूपीएससी मार्कशीट 2020 भी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन

दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम जारी होने के 15 दिन बाद जारी किए जाते हैं। तदनुसार, यूपीएससी की मार्कशीट upsc.gov.in पर 9 अक्टूबर, 2021 तक उपलब्ध करा दी जाएगी। अंतिम अनुशंसित उम्मीदवारों की कट ऑफ सूची या अंक नीचे दिए गए हैं।

विज्ञापन

यूपीएससी परिणाम 2020: यूपीएससी सिविल सेवा 2020 के लिए प्रीलिम्स, मेन्स और ओवरऑल कट ऑफ

श्रेणी

प्रीलिम्स कट ऑफ

मेन्स कट ऑफ

ओवरऑल कट ऑफ

सामान्य

92.51

736

944

ईडब्ल्यूएस

77.55

687

894

ओबीसी

89.12

698

907

एससी

74.84

680

875

एसटी

68.71

682

876

पीडब्ल्यूबीडी-1

70.06

648

867

पीडब्ल्यूबीडी-2

63.94

699

910

पीडब्ल्यूबीडी-3

40.82

425

675

पीडब्ल्यूबीडी-5

42.86

300

465

पिछले 5 सालों में सबसे कम कट-ऑफ
इस वर्ष के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक कट-ऑफ 2011 के बाद से सबसे कम रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा की प्रकृति इसका एक कारण है। इस वर्ष, प्रीलिम्स परीक्षा को पिछले वर्षों की तुलना में सबसे कठिन माना गया था। परीक्षा में कृषि, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी जैसे विविध विषय पूछे गए थे।

यहां सामान्य वर्ग के लिए पिछले पांच वर्षों के यूपीएससी सिविल सेवा कट-ऑफ का तुलनात्मक विश्लेषण दिया गया है- 

परीक्षा 2020 2019 2018 2017 2016 2015
सीएस (प्रीलिम्स) 92.51 98 98 105.34 116 107.34
सीएस (मेन) 736 751 774 809 787 676
सीएस (फाइनल) 944 961 982 1006 988 877

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed