फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Civil Services Mains Result 2021 DECLARED Interview Personality Test to be held on THIS date

UPSC CSE Interview: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021, इस तारीख से यहां शुरू होंगे साक्षात्कार

Fri, 18 Mar 2022 03:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 18 Mar 2022 03:14 PM IST
सार

UPSC Civil Services Mains Result 2021 DECLARED Interview Personality Test Dates Announced5 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से गुरुवार, 17 मार्च, 2022 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम (UPSC CSE Mains Result) जारी किया गया था।

विज्ञापन
UPSC Civil Services Mains Result 2021 DECLARED Interview Personality Test to be held on THIS date
UPSC CSE 2021 Interview Dates - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए साक्षात्कार की तिथियां जारी हो गईं हैं। इससे पहले, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से गुरुवार, 17 मार्च, 2022 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम (UPSC CSE Mains Result) जारी किया गया था। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 07 से 16 जनवरी, 2022 के मध्य में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों की सूची उनके रोल नंबर के साथ यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड की जा सकती है।

विज्ञापन


 

07 से 16 जनवरी के मध्य आयोजित की गई थी मुख्य परीक्षा

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह 'ए' और समूह 'बी') में चयन के लिए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 07, 08, 09, 15 जनवरी और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के परिणामों के आधार पर, रिजल्ट सूची में दिए गए रोल नंबर वाले उम्मीदवारों ने साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त की है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अप्रैल से धौलपुर हाउस में होंगे साक्षात्कार, विस्तृत टाइम-टेबल शीघ्र ही जारी होगा

संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना के अनुसार, इन उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार पांच अप्रैल, 2022 से शुरू होंगे, जो आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली -110069 में आयोजित किए जाएंगे। व्यक्तित्व परीक्षण एवं साक्षात्कार के लिए विस्तृत टाइम-टेबल शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण एवं साक्षात्कार के ई-प्रवेश पत्र नियत समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इंटरव्यू कॉल लैटर्स को आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

 

विज्ञापन

सफल उम्मीदवारों को रिक्त 712 पदों पर मिलेंगी नौकरियां

सभी योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन सत्यापन फॉर्म भर कर उसे जमा करना होगा जो व्यक्तित्व परीक्षण यानी साक्षात्कार शुरू होने की तारीख से व्यक्तित्व परीक्षण के दौर के समापन तक के लिए कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की वेबसाइट पर इस लिंक cseplus.nic.in/Account/Login के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिविल सेवा परीक्षा-2021 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), आदि अखिल भारतीय सेवाओं के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 712 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed