{"_id":"687b4248593f8368b806fec9","slug":"upsc-cisf-ac-result-2025-declared-check-written-exam-result-at-upsc-gov-in-direct-link-here-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC CISF AC Result 2025: यूपीएससी सीआईएसएफ एसी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, 121 अभ्यर्थी सफल; जानिए अगला चरण","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC CISF AC Result 2025: यूपीएससी सीआईएसएफ एसी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, 121 अभ्यर्थी सफल; जानिए अगला चरण
Sat, 19 Jul 2025 12:29 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:29 PM IST
सार
UPSC CISF AC Result 2025: यूपीएससी ने सीआईएसएफ एसी (एक्सई) एलडीसीई 2025 के लिए लिखित परीक्षा परिणाम जारी किया है। शॉर्टलिस्ट्स की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
UPSC
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CISF AC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीआईएसएफ एसी (एक्सई) एलडीसीई 2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 121 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनके नाम और रोल नंबर की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी और इसका उद्देश्य केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में असिस्टेंट कमांडेंट (एग्जीक्यूटिव) पद पर पदोन्नति के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना था।
विज्ञापन
यह परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी और इसका उद्देश्य केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में असिस्टेंट कमांडेंट (एग्जीक्यूटिव) पद पर पदोन्नति के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना था।
विज्ञापन
अब क्या होगा? जानिए अगला चरण
लिखित परीक्षा पास करने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और चिकित्सा परीक्षण (MST) से गुजरना होगा। यूपीएससी ने अपने नोटिस में कहा है कि CISF द्वारा जल्द ही PET/PST/MST की तारीख, स्थान और समय की जानकारी उम्मीदवारों को दी जाएगी। यदि किसी शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार को निर्धारित समय तक कोई सूचना नहीं मिलती, तो उसे CISF अधिकारियों से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई है।UPSC CISF AC (Exe) Written Result 2025: यूपीएससी सीआईएसएफ एसी रिजल्ट 2025 करें चेक
- सबसे पहले UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “What's New” सेक्शन में क्लिक करें।
- “CISF AC (Exe) LDCE 2025 Written Result” लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की PDF फाइल ओपन होगी।
- अपना नाम या रोल नंबर Ctrl+F दबाकर खोजें।
- रिजल्ट फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।