UPSC CDS Final Result: यूपीएसी सीडीएस-2 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
UPSC CDS Final Result: परीक्षा नवंबर 2021 में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CDS-II Final Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा-II 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नवंबर 2021 में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
142 उम्मीदवारों को सैन्य अधिकारी बनने के योग्य
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नवंबर में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (UPSC CDS II), 2021 के परिणामों के आधार पर अर्हता प्राप्त करने वाले 142 उम्मीदवारों को सैन्य अधिकारी बनने के निए सेना प्रशिक्षण अकादमी में दाखिले के लिए योग्य करार दिया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा 2021 में आयोजित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर परिणाम सूची के योग्यता क्रम में 81 उम्मीदवार भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 153वें (डीई) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए, 47 उम्मीदवार भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और 14 उम्मीदवार वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (प्री-फ्लाइंग) ट्रेनिंग कोर्स यानी नंबर 212 एफ (पी) कोर्स के लिए चुने गए हैं।
यूपीएसी सीडीएस-2 का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के चरण
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “अंतिम परिणाम: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2021” पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने रिजल्ट की पीडीएफ कॉफी डाउनलोड करें।
- साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।