UPSC CDS I 2024: यूपीएससी सीडीएस-1 की अंतिम मेरिट सूची जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 590 उम्मीदवार योग्य घोषित
UPSC CDS I 2024 Final Merit List: यूपीएससी ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा-1 के लिए अंतिम मेरिट सूची की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट मेरिट से सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CDS I 2024 Final Merit list Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीडीएस-1 की अंतिम मेरिट सूची 2024 जारी कर दी है, जो उम्मीदवार संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) के माध्यम से मेरिट सूची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "121वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (पुरुष) (एनटी) (यूपीएससी) पाठ्यक्रम की सूची में कुछ ऐसे उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पहले इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अनुशंसित किया गया था।"
कुल 590 उम्मीदवार अंतिम सूची के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से 470 पुरुष उम्मीदवार और 120 महिलाएं हैं जो 121वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (पुरुष) और 35वें शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (गैर-तकनीकी) कोर्स में शामिल होंगी, जो अप्रैल 2025 में शुरू होगा।
यूपीएससी के अनुसार, मेरिट लिस्ट तैयार करने में उम्मीदवारों की मेडिकल जांच के नतीजों को ध्यान में नहीं रखा गया है। आयोग ने कहा, "सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। इन उम्मीदवारों की जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता का सत्यापन सेना मुख्यालय द्वारा किया जाएगा।"
इन बातों का रखें ख्याल
अंतिम मेरिट सूची में मेडिकल परीक्षा के परिणाम शामिल नहीं हैं। सेना मुख्यालय द्वारा अभ्यर्थियों की जन्मतिथि और शैक्षिक योग्यता का सत्यापन किया जाना बाकी है। अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक 15 दिनों के भीतर यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे तथा 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे।
मेरिट सूची इस तरह से करें डाउनलोड
उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं।
- होम पेज पर, 'नया क्या है' अनुभाग पर जाएं और उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "अंतिम परिणाम: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2024 (ओटीए)"
- अगली विंडो पर अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों के नाम वाली पीडीएफ खुल जाएगी।
- यहां पीडीएफ पर अपना रोल नंबर और नाम जांचें।
- परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।