UPSC CDS 2 Result 2025: यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा के नतीजे जारी, चयनित अभ्यर्थी होंगे एसएसबी में शामिल
UPSC CDS 2 Result 2025: UPSC ने CDS 2 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया है। परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित हुई थी। सफल उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिनकी पहली पसंद आर्मी है, वे joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करें।
विस्तार
UPSC CDS 2 Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) 2, 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जिसके जरिए कुल 453 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिन्होंने आर्मी (IMA/OTA) को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना है, उन्हें joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना होगा ताकि उन्हें एसएसबी इंटरव्यू की कॉल-अप जानकारी प्राप्त हो सके। जो उम्मीदवार पहले ही पंजीकरण कर चुके हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।
सीडीएस परीक्षा पास करना भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना जैसी प्रतिष्ठित रक्षा सेवाओं में अधिकारी बनने के लिए आवश्यक है। परीक्षा 14 सितंबर को देशभर में तीन सत्रों में हुई थी-
- अंग्रेजी पेपर: सुबह 9 से 11 बजे तक
- सामान्य ज्ञान पेपर: दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक
- गणित पेपर: शाम 4 से 6 बजे तक
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब सेवा चयन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे।
UPSC CDS Selection process: चयन प्रक्रिया
SSB इंटरव्यू दो चरणों में आयोजित होता है -
स्टेज 1:
- ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग (OIR) टेस्ट
- पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्क्रिप्शन टेस्ट (PP&DT)
स्टेज 2:
- साइकोलॉजिकल टेस्ट
- ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर (GTO) ड्यूटी
- फाइनल कॉन्फ्रेंस
इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को लिखित परिणाम जारी होने के दो हफ्तों के भीतर joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
UPSC CDS 2 Result 2025 Download: सीडीएस रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- "UPSC CDS 2 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- खुले हुए पेज पर Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और उसे आगे की जरूरतों के लिए सुरक्षित रखें।