फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS 1 Result 2021 released on upsc.gov.in know how to check it here sarkari result

UPSC CDS 1 Result: यूपीएससी ने जारी किया सीडीएस-1 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Tue, 22 Mar 2022 11:56 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 11:56 AM IST
सार

UPSC CDS 1 Result: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित किए गए CDS 1 परीक्षा के माध्यम से कुल 169 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन सभी का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार को पास करने के बाद किया गया है। 

विज्ञापन
UPSC CDS 1 Result 2021 released on upsc.gov.in know how to check it here sarkari result
UPSC CDS 1 Result - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC CDS 1 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा यानी CDS 1 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अब परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ के रूप में जारी किए हैं। हम आपको इस खबर में अपना परिणाम चेक करने का तरीका बताएंगे।

विज्ञापन

UPSC CDS 1 Result: इतने उम्मीदवार चयनित हुए
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित किए गए CDS 1 परीक्षा के माध्यम से कुल 169 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन सभी का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार को पास करने के बाद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CDS 1 Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर Whats New के सेक्शन में जाएं।
3. अब पेज पर दिखाई दे रहे  CDS 1 परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
4. परिणाम एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
5. अब ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
6. आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
7. परिणाम के पीडीएफ पर दी गई सभी जरूरी जानकारी को पढ़ कर समझ लें। 
विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था उन्हें उनके प्राप्तांक भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अंक परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होंगे। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed