फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CAPF 2022 Registration Started On upsc.gov.in Know How to Apply Sarkari Job Online

UPSC CAPF 2022: यूपीएससी ने शुरू की सीएपीएफ भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया, इतने पदों पर होगा चयन 

Fri, 22 Apr 2022 02:01 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 02:01 PM IST
सार

UPSC CAPF 2022: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई CAPF, 2022 भर्ती के माध्यम से कुल 253 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
UPSC CAPF 2022 Registration Started On upsc.gov.in Know How to Apply Sarkari Job Online
UPSC CAPF 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC CAPF 2022: रक्षा क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करने के सपने को साकार करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) भर्ती, 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आज शुक्रवार 22 अप्रैल, 2022 को शुरू कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रया ऑनलाइन ही होगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको इस भर्ती और इसके लिए आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन

UPSC CAPF 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई CAPF, 2022 भर्ती के माध्यम से कुल 253 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को आयोग द्वार कुछ दिनों पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CAPF 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या- 253

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF)  के लिए पदों की संख्या- 66
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के लिए पदों की संख्या- 29
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के लिए पदों की संख्या- 62
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)के लिए पदों की संख्या- 14 
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB) के लिए पदों की संख्या- 82
विज्ञापन

UPSC CAPF 2022: शैक्षणक योग्यता और आयु-सीमा
CAPF, 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बच सकें।

UPSC CAPF 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीएपीएफ भर्ती परीक्षा से संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  • अब आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें। 
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed