फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC RO ARO Registration 2023 End Soon at uppsc.up.nic.in Know Eligibility Criteria and Exam Fees

UPPSC RO-ARO Recruitment 2023: यूपी में समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती की अंतिम डेट नजदीक, फटाफट करें अप्लाई

Thu, 23 Nov 2023 05:29 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 23 Nov 2023 05:29 PM IST
सार

UPPSC RO-ARO Recruitment 2023 Last Date: उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती चल रही है। जो अब समाप्त होने जा रही है। आवेदन करने के लिए एक दिन का समय बचा हुआ है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC RO ARO Registration 2023 End Soon at uppsc.up.nic.in Know Eligibility Criteria and Exam Fees
jobs

विस्तार

UPPSC RO,ARO Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से राज्य में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर 09 अक्तूबर 2023 से भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट  www.uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

UPPSC RO-ARO रिक्तियों का विवरण

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आरओ और एआरओ के 411 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • समीक्षा अधिकारी, विभाग उ.प्र. सचिवालय 322 पद

  • समीक्षा अधिकारी, विभाग यूपीपीएससी 09 पद

  • समीक्षा अधिकारी, विभाग राजस्व मंडल 03 पद

  • सहायक समीक्षा अधिकारी, विभाग उ.प्र. सचिवालय 40 पद

  • सहायक समीक्षा अधिकारी, राजस्व मंडल विभाग 23 पद

  • सहायक समीक्षा अधिकारी, विभाग यूपीपीएससी 13 पद

  • सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा), विभाग यूपीपीएससी 01 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Review Officer आवेदन शुल्क

आरओ और एआरओ पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को 65 रुपये और पीएच उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

UPPSC RO-ARO Recruitment 2023 आयु सीमा

आरओ और एआरओ पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा नियम 2023 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

UPPSC RO-ARO शैक्षणिक योग्यता

आरओ और एआरओ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पदों के मुताबिक विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक बार जरूर चेक करें।

UPPSC recruitment वेतन 

  • समीक्षा अधिकारी (आरओ) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को (वेतन स्तर 8) 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक वेतन मिल सकता है। 

  • सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 (वेतन स्तर 7) के मुताबिक वेतन मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed