UPPSC RO ARO Answer Key: आरओ-एआरओ परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, पांच अगस्त तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
UPPSC RO ARO Answer Key: यूपीपीएससी ने आरओ और एआरओ प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। नीचे पढ़ें अधिक विवरण...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC RO ARO Answer Key OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रारंभिक परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह उत्तर-कुंजी सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिन्दी प्रश्नपत्र के लिए है, जिसे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 4 अगस्त 2025 तक देख सकते हैं। उत्तरकुंजी में प्रत्येक सही उत्तर को हाईलाइट कर आयताकार बॉक्स में अंडरलाइन किया गया है। उम्मीदवार प्रश्न पत्र स्कैन कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
5 अगस्त तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति
परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने बताया कि अगर किसी उम्मीदवार को उत्तरों में त्रुटि या असहमति नजर आती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत 5 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति के लिए प्रश्न संख्या, सही उत्तर विकल्प और प्रमाण सहित निर्धारित प्रारूप में जानकारी देनी होगी।
गौरतलब है कि सामान्य अध्ययन (प्रश्न सं. 01 से 140) और सामान्य हिन्दी (प्रश्न सं. 141 से 200) के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन तैयार करना होगा। दोनों विषयों से संबंधित आपत्तियां साक्ष्य सहित एक ही बंद लिफाफे में भेजनी होंगी।
आपत्ति पत्र को इस पते पर डाक या सीधे आयोग के काउंटर पर जमा किया जा सकता है:
परीक्षा नियंत्रक, अतिगोपन-5 अनुभाग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज – 211018
27 जुलाई को 2382 केंद्रों में हुई थी परीक्षा
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 27 जुलाई 2025 को प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए 2382 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। कुल 411 पदों पर भर्ती के लिए हुई इस परीक्षा में कुल 10.76 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन केवल 4.51 लाख अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जिससे उपस्थिति दर मात्र 42.21% रही।इस बार परीक्षा में काफी सख्ती बरती गई और पहली बार आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित की गई, जबकि पहले यह परीक्षा दो सत्रों में होती थी। सामान्य अध्ययन और हिंदी के प्रश्नपत्र अलग-अलग। इस बार दोनों विषयों के प्रश्नपत्रों को मिलाकर तीन घंटे की एक सत्र परीक्षा आयोजित की गई।
कैसे डाउनलोड करें RO ARO उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “RO ARO Prelims Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- प्रश्न पुस्तिका संख्या 7103809 को डाउनलोड करें।
- उत्तरकुंजी में हाइलाइट किए गए उत्तरों से अपने उत्तरों का मिलान करें।