फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC RO/ARO 2021 Typing Test Admit Card Released at uppsc.up.nic.in Know How to Download Sarkari Result

UPPSC RO/ARO Admit Card: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ भर्ती टाइपिंग टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Mon, 03 Oct 2022 11:30 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 03 Oct 2022 11:30 AM IST
सार

UPPSC RO/ARO Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आरओ/एआरओ भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 337 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
UPPSC RO/ARO 2021 Typing Test Admit Card Released at uppsc.up.nic.in Know How to Download Sarkari Result
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC RO/ARO Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आरओ/एआरओ भर्ती 2021 के टाइपिंग टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं और डाउनलोड किए जा सकते हैं। जो भी उम्मीदवार आरओ/एआरओ भर्ती 2021 में शामिल हुए हैं और टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने की योग्यता प्राप्त कर चुके हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को इस खबर के माध्यम से...

विज्ञापन

UPPSC RO/ARO Admit Card: कब होगा टाइपिंग टेस्ट?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आरओ/एआरओ भर्ती 2021 के टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 11 अक्तूबर, 2022 से लेकर 14 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। इस चरण का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सुबह 09 बजे से 10.30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 01.30 बजे तक और दोपहर 03 बजे से 04.30 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC RO/ARO Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आरओ/एआरओ भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 337 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 228 पद सामान्य भर्ती के लिए है तो वहीं, 109 पद विशेष भर्ती के लिए निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

UPPSC RO/ARO Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आरओ/एआरओ भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed