फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC released revised exam calendar due to clash with UP Police exam; check new dates here

UPPSC Exam Calendar: सिपाही भर्ती के चलते यूपीपीएससी ने बदला परीक्षा कैलेंडर, इन परीक्षाओं की तिथियां बदलीं

Tue, 13 Aug 2024 01:42 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 01:42 PM IST
सार

UPPSC Exam Calendar 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते यूपी लोक सेवा आयोग को अपनी तीन भर्ती परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित करना पड़ा है। आयोग ने संशोधित कैलेंडर जारी भी कर दिया है।

विज्ञापन
UPPSC released revised exam calendar due to clash with UP Police exam; check new dates here
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPSC Revised Exam Calendar: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही भर्ती की पुनर्परीक्षा 23 से 31 अगस्त के बीच होनी निर्धारित है। इसके चलते उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी तीन भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी 2023 और होम्योपैथिक आवासीय चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन

इन परीक्षाओं की बदली तिथियां

यूपीपीएससी के सचिव अशोक कुमार ने संशोधित कैलेंडर जारी किया है। तीन जून को जारी कैलेंडर में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी 2023 और होम्योपैथिक आवासीय चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 25 अगस्त को प्रस्तावित थी। अब होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 15 सितंबर को प्रथम एवं द्वितीय सत्र में होगी। वहीं, होम्योपैथिक आवासीय चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 18 सितंबर को कराई जाएगी।

तीन जून के कैलेंडर में सहायक नगर नियोजक 2023 मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को प्रस्तावित थी, जोकि अब 15 सितंबर को होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा होने के कारण सहायक नगर नियोजक 2023 मुख्य परीक्षा 25 सितंबर को कराई जाएगी। चिकित्साधिकारी यूनानी 2023 स्क्रीनिंग परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि छह अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य भर्ती परीक्षाएं

चिकित्साधिकारी यूनानी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 06 अक्तूबर 2023
उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा अध्ययन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 20 अक्तूबर 2024 से
सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 27 अक्तूबर 2024 से
वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 17 नवंबर 2024 से
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed