फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC PCS Recruitment 2022: Last Chance to Register for UP PCS UP Combined State Upper Subordinate Services

UPPSC PCS : यूपीपीएससी 250 पदों पर दे रहा नौकरी का मौका, पीसीएस के लिए जल्द करें आवेदन

Tue, 12 Apr 2022 06:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 06:15 PM IST
सार

UPPSC PCS Recruitment 2022: जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC PCS Recruitment 2022: Last Chance to Register for UP PCS UP Combined State Upper Subordinate Services
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC PCS Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही संयुक्त राज्य / उच्च अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया का समापन कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन की विंडो सोमवार, 12 अप्रैल को देर रात बंद हो जाएगी। हालांकि, सबमिशन की प्रक्रिया 16 अप्रैल तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन


 

यूपी पीसीएस में आवेदन के लिए करें यह काम  

इससे पहले यूपीपीएससी ने विभिन्न विभागों में 250 रिक्तियों को भरने के लिए 16 मार्च को अधिसूचना संख्या A-2/E-1/2022 के तहत विज्ञापन जारी किया था। उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के दौर के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए अपने वेब ब्राउजर पर uppsc.up.nic.in टाइप पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC PCS Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 16 मार्च, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 16 अप्रैल, 2022
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि : 16 अप्रैल, 2022
  • यूपीपीएससी पीसीएस प्री परीक्षा की तिथि :  जल्द जारी की जाएगी

 

 

विज्ञापन

UPPSC PCS 2022 आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रुपये 125/-
  • एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 65/- रुपये 
  • पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 25/- रुपये 
  • भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 65/- रुपये 

 

UP PCS Recruitment आवेदन प्रक्रिया 

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च से 16 अप्रैल, 2022 तक यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed