फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC PCS Mains Exam schedule released at uppsc.up.nic.in sarkari naukri

UPPSC PCS Mains Exam: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

Wed, 24 Aug 2022 04:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 04:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया गया था। वहीं, परीक्षा के परिणाम को 27 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
UPPSC PCS Mains Exam schedule released at uppsc.up.nic.in sarkari naukri
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के शेड्यूल को जारी कर दिया है। आयोग आज बुधवार 24 अगस्त, 2022 को शेड्यूल को ऑनलाइन मोड में जारी किया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने की योग्यता प्राप्त की थी, वे शेड्यूल को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर, 2022 से लेकर 01 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। हालांकि, 30 सितंबर को कोई भी परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा राज्य की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद जिले में आयोजित की जाएगी। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09.30 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख पाली-1 पाली-2
27 सितंबर सामान्य हिंदी निबंध
28 सितंबर सामान्य अध्ययन-1 सामान्य अध्ययन-2
29 सितंबर सामान्य अध्ययन-3 सामान्य अध्ययन-4
01 अक्तूबर सिलेक्टिव पेपर-1 सिलेक्टिव पेपर-2
विज्ञापन

इतने उम्मीदवार होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया गया था। वहीं, परीक्षा के परिणाम को 27 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया गया था। इस परीक्षा में कुल तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 5964 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त कर के मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया था। 

विस्तृत शेड्यूल ऐसे चेक करें-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के शेड्यूल से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही शेड्यूल पीडीएफ के रूप में आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed