UPPSC PCS Answer Key: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
UPPSC PCS Answer Key 2022 Released: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा तकरीबन 350 पदों पर भर्ती के लिए 12 जून को प्रदेश के 28 जिलों के 1303 केंद्रों में आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC PCS Prelim Exam Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा तकरीबन 350 पदों पर भर्ती के लिए 12 जून को प्रदेश के 28 जिलों के 1303 केंद्रों में आयोजित की गई थी।
परीक्षा के लिए 6,02,774 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से तकरीबन 55 फीसदी परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद ही अभ्यर्थियों ने आधा दर्जन से अधिक प्रश्नों के गलत होने का दावा किया था। उम्मीदवारों को अंतरिम उत्तर कुंजी के जारी होने का इंतजार था ताकि वे अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकें।
अब आयोग ने अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांग ली हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार सामान्य अध्ययन प्रथम एवं द्वितीय विषय की चारों सीरीज (ए, बी, सी एवं डी)की प्रश्न पुस्तिकाओं की उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर 22 जून तक उपलब्ध रहेगी।
UPPSC PCS Answer Key इस तारीख तक दे सकेंगे चुनौती
आवेदक 23 जून को शाम 5.00 बजे तक आयोग को प्रासंगिक साक्ष्य के साथ जारी उत्तर कुंजी, यदि कोई हो, के खिलाफ सुझाव भेज सकते हैं। उत्तर कुंजी नोटिस में प्रारूप और जमा करने की प्रक्रिया दी गई है। वर्तमान में यूपी पीसीएस 2022 के लिए रिक्तियों की संख्या लगभग 350 है। परिस्थितियों/ आवश्यकताओं के आधार पर रिक्तियों की संख्या बढ़ या घट सकती है। भर्ती के तहत यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में पदों को भरा जाएगा।
UPPSC PCS Answer Key डाउनलोड करने का आसान तरीका
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, डाउनलोड सेगमेंट के तहत "कुंजी उत्तर पत्रक देखने के लिए यहां क्लिक करें" पर जाएं।
- उत्तर कुंजी श्रृंखला / पेपर का चयन करें।
- UPPSC PCS उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अंतरिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और जांचें।