फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC MO Recruitment 2024 correction window open today, link here uppsc.up.nic.in

UPPSC Bharti 2024: चिकित्सा अधिकारी भर्ती आवेदन पत्र में आजे से करें सुधार; इस लिंक से करें संशोधन

Tue, 23 Apr 2024 11:23 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 23 Apr 2024 11:23 AM IST
सार

UPPSC MO Recruitment 2024: यूपीपीएससी आज चिकित्सा अधिकारी भर्ती आवेदन पत्र में संशोधन के लिए सुधार विंडो खोलने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC MO Recruitment 2024 correction window open today, link here uppsc.up.nic.in
UPPSC MO Recruitment 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

UPPSC MO Recruitment 2024: स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आज से संशोधन विंडो खोल दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है, वे आज से आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2024 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से चिकित्सा अधिकारी के कुल 2532 पदों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन

यूपीएससी की इस भर्ती में जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, वह इस प्रकार है:
गायनकोलॉजिस्ट- 385 पद
एनेस्थेटिस्ट- 460 पद
पीडियाट्रिशियन- 440 पद
रेडियोलॉजिस्ट- 70 पद 
पैथोलॉजिस्ट- 21 पद 
जनरल सर्जन- 338 पद 
जनरल फिजिशियन 316 पद, और न्यूरो, गैस्ट्रो, चेस्ट और प्लास्टिक सर्जन जैसे कई प्रकार के पद है, जिन पर भर्ती की जाएगी। वेतन प्रतिमाह  67700 से 208700 तक रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और मेरिट सूची दौर सहित चार चरणों से गुजरना होगा।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
आरक्षित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 95 रुपये है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 125 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed