फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC LT Grade Exam: Mains for Four Subjects on July 11, Biology Exam Date Unchanged; Aspirants Upset

UPPSC LT Grade Exam: 4 विषयों की मुख्य परीक्षा 11 जुलाई को, जीव विज्ञान की तिथि यथावत; अभ्यर्थियों में नाराजगी

Sat, 06 Jun 2026 01:06 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 06 Jun 2026 01:06 PM IST
सार

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग  ने LT Grade के हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और संगीत विषयों की मुख्य परीक्षा 11 जुलाई तक स्थगित कर दी है। वहीं जीव विज्ञान विषय की परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी जा रही है।

विज्ञापन
UPPSC LT Grade Exam: Mains for Four Subjects on July 11, Biology Exam Date Unchanged; Aspirants Upset
UPPSC LT Grade Exam - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (LT Grade) मुख्य परीक्षा-2025 की कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम को लेकर जीवविज्ञान अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है। आयोग द्वारा 5 मई को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और संगीत विषय की मुख्य परीक्षा अब 11 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


जनवरी 2026 में जारी UPPSC के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार हिन्दी विषय की LT Grade मुख्य परीक्षा 17 मई 2026 को और सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं संगीत विषयों की मुख्य परीक्षा 14 जून 2026 को प्रस्तावित थी। आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इन चारों विषयों की परीक्षाओं को स्थगित कर 11 जुलाई 2026 की नई तिथि निर्धारित कर दी है। हालांकि जीव विज्ञान विषय की मुख्य परीक्षा की तारीख में फिल्हाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जून 2026 को ही आयोजित होगी।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों का दिखा आक्रोश

आयोग द्वारा LT ग्रेड मुख्य परीक्षा-2025 के कुछ विषयों की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाए जाने के बाद जीव विज्ञान (बायोलॉजी) विषय के अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं संगीत विषय की मुख्य परीक्षा 11 जुलाई 2026 तक स्थगित कर दी, लेकिन जीव विज्ञान विषय को इस राहत से वंचित रखा गया।

अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि दोनों परीक्षाओं का पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न अलग-अलग है। ऐसे में लगातार दो दिनों में परीक्षाएं होने से मानसिक दबाव बढ़ रहा है और पर्याप्त तैयारी का अवसर नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि आयोग को अभ्यर्थियों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए जीव विज्ञान विषय की मुख्य परीक्षा की तिथि पर पुनर्विचार करना चाहिए। अभ्यर्थियों के अनुसार इस संबंध में जीव विज्ञान विषय के प्रतियोगी तीन बार आयोग को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed