फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC LT GARDE Teacher 2019 Result date latest update

UPPSC: कब जारी होंगे शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम, आयोग ने दी ये जानकारी

Thu, 10 Oct 2019 02:58 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 10 Oct 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
UPPSC LT GARDE Teacher  2019 Result date latest update

राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए पर कुल 10,768 पदों पर नियुक्तियां निकली गई थीं। इसके लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। अब परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छह विषयों के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम दीपावली से पहले जारी कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


छात्रों को आश्वासन देते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि दीपावली के पहले हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय को छोड़कर सभी विषयों के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जल्द ही सफल उम्मीदवारों की सत्यापन तिथि की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी जाएगी।
विज्ञापन


वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, अपना परिणाम के जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.uphed.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। दीपावली से पूर्व गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान, कला, कंप्यूटर और अंग्रेजी विषयों के परिणाम जारी होने की संभावना है। आपको बता दें कि पहले आयोग द्वारा संस्कृत, संगीत, कृषि, वाणिज्य, उर्दू, गृह विज्ञान समेत सात विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed