{"_id":"63b3cfabcb6c350317200465","slug":"uppsc-examination-dates-2023-declared-no-exam-in-these-six-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPSC Exam Calendar: यूपीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर पर छात्रों ने उठाए सवाल, इन छह महीनों में कोई एग्जाम नहीं!","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPPSC Exam Calendar: यूपीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर पर छात्रों ने उठाए सवाल, इन छह महीनों में कोई एग्जाम नहीं!
Tue, 03 Jan 2023 12:18 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 03 Jan 2023 12:18 PM IST
सार
UPPSC examination dates 2023: यूपीपीएससी ने कल यानी दो जनवरी 2023 को आठ परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लेकिन इसमें कई परीक्षाओं को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC Examination Dates 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें छह भर्तियों की आठ परीक्षाओं को शामिल किया गया है। इनमें से कई परीक्षाओं को इस कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। यूपीपीएससी और शासन की कार्यप्रणाली को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने सवाल उठाए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी वर्ष 2023 के कैलेंडर में महत्वपूर्ण भर्तियों को जगह नहीं मिल सकी। इनमें एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती, समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती आदि शामिल हैं, जबकि आयोग को इन भर्तियों के लिए पदों का अधियाचन मिल चुका है।
विज्ञापन
यह है जारी कैलेंडर
आयोग के सचिव आलोक कुमार की ओर जारी वर्ष 2023 के कैलेंडर के अनुसार आठ जनवरी को चिकित्साधिकारी, आयुर्वेद (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2022, नौ एवं 10 जनवरी को सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2022, 12 फरवरी को उत्तर प्रदेशन्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 और 19 मार्च को खान निरीक्षक (मुख्य) परीक्षा-2022 का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 14 मई को पीसीएस एवं एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 और 23, 24 एवं 25 मई को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा-2023 आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 23 सितंबर से पीसीएस मुख्य परीक्षा-2023 और नौ अक्तूबर से एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन