फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC: Decision awaited on UPPSC RO/ARO exam, dissatisfaction among students; Now preparing for agitation

UPPSC RO/ARO: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा पर निर्णय का इंतजार, छात्रों में असंतोष; अब आंदोलन की तैयारी

Tue, 11 Mar 2025 09:16 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 11 Mar 2025 09:16 AM IST
सार

UPPSC RO ARO Exam: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा 2023 की तिथि घोषित करने में हो रही देरी से अभ्यर्थियों का असंतोष बढ़ा है। उन्होंने परीक्षा के लिए एक बार फिर आंदोलन की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
UPPSC: Decision awaited on UPPSC RO/ARO exam, dissatisfaction among students; Now preparing for agitation
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPSC RO ARO Exam: उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का सब्र अब टूटने लगा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर छात्रों में असंतोष बढ़ा है। उन्होंने परीक्षा के लिए एक बार फिर आंदोलन की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

पेपर लीक होने के कारण निरस्त हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 11 फरवरी 2024 को आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी थी। इसके बाद यह परीक्षा दिसंबर 2024 में प्रस्तावित की गई थी। लेकिन, परीक्षा दो दिन व तीन पालियों में कराने के निर्णय का अभ्यर्थियों ने विरोध किया और नवंबर-2024 में आयोग के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया। अभ्यर्थी चाहते थे कि परीक्षा पूर्व की भांति एक ही दिन में पूरी करा ली जाए। हालांकि, आयोग ने समस्या का समाधान नहीं निकाला, बल्कि इस मामले को टालने के लिए परीक्षा को ही टाल दिया। आयोग ने एक कमेटी का गठन कर अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि जल्द रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद परीक्षा के प्रारूप व तिथि पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

फिलहाल, कमेटी के गठन को चार माह पूरे होने जा रहे हैं। लेकिन, आयोग अब तक प्रारंभिक परीक्षा के प्रारूप और परीक्षा तिथि पर कोई निर्णय नहीं ले सका है। वहीं, आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए 1076004 लाख अभ्यर्थी परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। आयोग कि किसी भी परीक्षा के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

होली के बाद एक बार फिर आंदोलन

नवंबर-2024 में हुए आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं में से एक आशुतोष पांडेय ने मम्फोर्डगंज के शिवाजी पार्क में अभ्यर्थियों के साथ बैठक की। उसमें तय किया गया कि अगर आयोग जल्द परीक्षा तिथि घोषित नहीं करता है तो होली के बाद एक बार फिर आयोग पर नवंबर 2024 की तरह व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

पीसीएस-2024 के रिजल्ट के खिलाफ कोर्ट जाएंगे अभ्यर्थी

बैठक में यह भी तय हुआ कि पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट के खिलाफ अभ्यर्थी कोर्ट जाएंगे। प्रतियोगी छात्र आशुतोष पांडेय ने कहा कि आयोग ने पीसीएस प्री-2024 की अंतिम उत्तरकुंजी जारी नहीं की। जबकि,  प्रारंभिक परीक्षा में एक दर्जन गलत सवाल पूछे गए थे। आयोग ने उन सवालों पर आई आपत्तियों का निराकरण किया या नहीं, किसी को नहीं पता। आयोग कुछ भी स्पष्ट करने को तैयार नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने एक ही रास्ता है कि वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएं। प्रस्तावित आंदोलन में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा।

विज्ञापन

विभागीय परीक्षाएं 30 अप्रैल से नौ मई तक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 30 अप्रैल से भी मई तक विभागीय परीक्षाएं-2024 होंगी। पहले ये 15 से 24 पारवरी तक प्रस्तावित थीं। लेकिन, महाकुंभ के मद्देनजर स्थगित कर दी गई थीं। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षाएं दो सत्रों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और अपराहन दो से शाम पांच बजे तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार विभागीय परीक्षाएं-2024 प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन (भूमितल) में होंगी। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों (कार्मिकों) को पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र ही मान्य होंगे। जिनको प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं, वे परीक्षा वाले दिन सुबह आठ बजे आयोग के विभागीय परीक्षाएं अनुभाग से उसकी दूसरी प्रति प्राप्त कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed