UPPSC CSE Admit Card: यूपीपीएससी सीएसई परीक्षा 29 मई को होगी, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र
UPPSC CSE Admit Card 2022 Released: यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
विस्तार
UPPSC CSE Admit Card 2022 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा CSE) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यूपीपीएससी सीएसई परीक्षा 2021 के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
दो पाली में होगी यूपीपीएससी सीएसई 2021 की परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 मई, 2022 को यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग (Gen./ Spl. Rect) परीक्षा - 2021 आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह नौ बजे से प्रारंभ होकर 11.30 बजे तक चलेगी।
वहीं, दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा उत्तर प्रदेश के पांच जिला परीक्षा केंद्रों; लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर और बरेली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा सत्र और निर्देश उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर अंकित है। छात्रों से गुजारिश है कि वह परीक्षा स्थल पर समय से पहुंचे तथा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए जांच में सहयोग करें।
UPPSC CSE इतने पदों पर है रिक्तियां
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, सहायक अभियंता, प्रबंधक, मुख्य अग्निशमन ऑपरेटर व अन्य के 281 रिक्त पदों पर आवेदकों की भर्ती के लिए इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न विभागों- लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), आवास और शहरी नियोजन विभाग, नगर विकास विभाग, आदि में तैनाती दी जाएगी।
UPPSC CSE Admit Card 2022: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवारों को संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा प्रवेश पत्र 2021 को डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले छात्र को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर 'एक्टिविटी डैशबोर्ड' पर जाएं।
- यहां संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग परीक्षा- 2021 प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- यहां आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- UPPSC CSE एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- विवरण की जांच करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।