फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC APS Recruitment 2023 begins know how to apply online at upsc.gov.in

UPPSC Recruitment 2023: यूपी में अपर निजी सचिव पदों पर भर्ती शुरू, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Thu, 19 Oct 2023 11:18 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 19 Oct 2023 11:18 AM IST
सार

UPPSC Recruitment 2023: यूपीपीएससी अपर निजी सचिव (APS) पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने एक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
UPPSC APS Recruitment 2023 begins know how to apply online at upsc.gov.in
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC APS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 19 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन करने के साथ ही फीस का भुगतान भी कर सकते हैं। यूपी में यह भर्ती करीब 10 साल बाद आयोजित हो रही है।

विज्ञापन

 

UPPSC Recruitment आयु-सीमा

यूपीपीएससी एपीएस भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। यूपीपीएससी अतिरिक्त निजी सचिव परीक्षा नियम 2023 के अनुसार उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC APS Vacancy शैक्षणिक योग्यता

निजी सचिव भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक पास होना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना अति आवश्यक है। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर ट्रिपल सी कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

विज्ञापन

UPPSC APS Vacancy आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये के आवेदन शु्ल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी को 65 रुपये और पीएच उम्मीदवारों को 25 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से कर सकते हैं। 

बता दें कि इसके पहले साल 2013 में अपर निजी सचिव (APS) के पदों पर कुल 176 भर्तियां निकाली गई थीं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा अभी तक इन भर्तियों को पूरा नहीं किया जा सका है। अब 10 साल के बाद ये नई भर्तियां निकाली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed