फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Agriculture Services Recruitment 2024 Apply for 268 posts, link here uppsc.up.nic.in

UPPSC 2024: संयुक्त राज्य कृषि सेवा के पदों पर आज से आवेदन शुरू, यहां से करें पंजीकण; जानें रिक्ति विवरण

Wed, 10 Apr 2024 02:21 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 10 Apr 2024 02:21 PM IST
सार

UPPSC 2024: उत्तर प्रदेश में संयुक्त राज्य कृषि सेवा में 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC Agriculture Services Recruitment 2024 Apply for 268 posts, link here uppsc.up.nic.in
UPPSC 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UPPSC 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) आज  संयुक्त राज्य कृषि सेवा के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2024 निर्धारित हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य कृषि सेवा के कुल 268 रिक्तियों को भरना है। 

विज्ञापन

UPPSC 2024: आयु सीमा
राज्य कृषि सेवा के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं प्राधिकरण के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अतिरिक्त आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है। एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये है। वहीं शारीरिक रूप से विकलांग विकलांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC 2024: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीएससी कृषि सेवा की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब यूपीपीएससी कृषि सेवा ऑनलाइन फॉर्म 2024 पर जाएं।
  • यूपीपीएससी कृषि सेवा पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed