फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC 2022 Exam Calendar uttar pradesh public service commission Released Exam Calendar on Official Website, know how to check

UPPSC 2022 Exam Calendar: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां देखें डिटेल

Thu, 20 Jan 2022 07:13 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 20 Jan 2022 07:13 PM IST
सार

UPPSC 2022 Exam Calendar: कैलेंडर के अनुसार सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) की मुख्य परीक्षा 3 अप्रैल, 2022 से आयोजित होगी। इसके अलावा स्टाफ नर्स (पुरुष) प्रारंभिक परीक्षा-2017 का आयोजन 10 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
UPPSC 2022 Exam Calendar uttar pradesh public service commission Released Exam Calendar on Official Website, know how to check
UPPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

UPPSC 2022 Exam Calendar: सरकारी नौकरी की आशा रखकर दिन-रात तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मार्च से लेकर दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाने वाली कुल 19 भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर को जारी कर दिया है। यह कैलेंडर अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वह  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर कैलेंडर को देख सकते हैं। 

विज्ञापन


UPPSC 2022 Exam Calendar: परीक्षा की तारीखें

कैलेंडर के अनुसार यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य कई पदों पर भर्तियां की जाएगी।  इसके साथ ही सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा भी इसी तारीख को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


कैलेंडर के अनुसार पीसीएस मुख्य परीक्षा-2021 का आयोजन 23 मार्च,  2022 से लेकर 27 मार्च, 2022 तक तक किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 28 से 31 जनवरी, 2021 तक होने वाली थी। हालांकि, कोरोना महामारी के असर को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलेंडर के अनुसार सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) की मुख्य परीक्षा 3 अप्रैल, 2022 से आयोजित होगी। इसके अलावा स्टाफ नर्स (पुरुष) प्रारंभिक परीक्षा-2017 का आयोजन 10 अप्रैल को होगा। इसके अलावा राज्य संयुक्त इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 का आयोजन 17 अप्रैल, 2022 को और समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाएगा। 

नोट: यह तारीखें अस्थायी हैं। इनमें परिस्थिति के हिसाब से परिवर्तन भी किए जा सकते हैं। 

UPPSC 2022 Exam Calendar: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परीक्षा कैलेंडर को कैसे चेक करें?

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Exam Calendar for 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब परीक्षा का कैलेंडर आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।

4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed