फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPRPB UP Police SI Recruitment 2025 This Week for 4,543 Posts; Check latest update here

UP Police SI Bharti: यूपी पुलिस एसआई भर्ती पर बड़ा अपडेट! इसी हफ्ते जारी होगा नोटिस; UPPRPB ने दी जानकारी

Mon, 11 Aug 2025 07:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 11 Aug 2025 07:06 PM IST
सार

UPPRPB SI 2025 Notification Date OUT: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। भर्ती बोर्ड ने यह भी बताया है कि पंजीकरण प्रक्रिया कब शुरू होगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं...
 

विज्ञापन
UPPRPB UP Police SI Recruitment 2025 This Week for 4,543 Posts; Check latest update here
यूपी पुलिस एसआई भर्ती पर ताजा अपडेट - फोटो : X(@upprpb)

विस्तार

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। बोर्ड ने बताया है कि एसआई एवं समकक्ष के 4,543 पदों पर भर्ती के लिए ओटीआर प्रक्रिया चालू है। इसमें अभी तक ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने आवेदन हेतु विज्ञप्ति का प्रकाशन करने के समय पर भी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

UP SI Application Form Date: भर्ती बोर्ड ने बताया कब शुरू होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि एसआई भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कब शुरू होगी। भर्ती बोर्ड की ओर से साझा ताजा जानकारी के मुताबिक, उक्त भर्ती के लिए आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी/विज्ञप्ति इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए

अगर आप इस भर्ती में शामिल होने की योजना बना रहे हैं तो आपको शीघ्र ही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए। गौरतलब है कि भर्ती बोर्ड ने अपनी भर्तियों के लिए ओटीआर को अनिवार्य कर दिया है। इसलिए उम्मीदवारों को ओटीआर कर लेना चाहिए।

विज्ञापन

उठ रही थी भर्ती शुरू करने की मांग

गौरतलब है कि इस भर्ती की जानकारी बोर्ड ने मार्च में साझा की थी। तब से उम्मीदवार भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एसआई भर्ती शुरू करने की मांग उठ रही थी, जिसमें भर्ती बोर्ड की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। ऐसे में बोर्ड ने उम्मीदवारों व्यथा को शांत करते हुए यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed