फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPBPB: OTR system to begin from July 31 for UP Police recruitment; one registration for all posts

UPPBPB: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने शुरू की OTR प्रणाली, आज से लागू; एक बार रजिस्ट्रेशन से भर सकेंगे सभी फार्म

Thu, 31 Jul 2025 01:15 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 31 Jul 2025 01:15 PM IST
सार

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए OTR प्रणाली शुरू की है। अब उम्मीदवारों को बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
UPPBPB: OTR system to begin from July 31 for UP Police recruitment; one registration for all posts
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

One Time Registration: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब बोर्ड द्वारा विज्ञापित सभी पदों पर आवेदन करने के लिए One Time Registration (OTR) प्रणाली को अनिवार्य कर दिया गया है। 

विज्ञापन

31 जुलाई से यूपी पुलिस में OTR सिस्टम अनिवार्य

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने सभी भर्ती पदों के लिए One Time Registration (OTR) प्रणाली को 31 जुलाई 2025 से लागू करने का निर्णय लिया है। इस प्रणाली में उम्मीदवारों को सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिससे आगे आने वाली सभी भर्तियों में फॉर्म भरना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन में पारदर्शिता और सुविधा का ध्यान

ओटीआर प्रणाली का उद्देश्य है कि भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुचारु और अभ्यर्थी-मित्र हो। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाकर उम्मीदवार OTR फॉर्म भर सकते हैं। मदद के लिए वेबसाइट पर सवाल-जवाब (FAQ) और वीडियो गाइड भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगर किसी अभ्यर्थी को ओटीआर प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड ने यह कदम अभ्यर्थियों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

24,000 से अधिक पदों पर नोटिफिकेशन जल्द  

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और सुनहरा मौका आने वाला है। 60,244 कांस्टेबल पदों की भर्ती के बाद अब यूपी पुलिस में 24,000 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती आने वाली है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही इसका विज्ञापन जारी होने की संभावना है। पहले यह भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2025 में शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हुई।  

डीजीपी मुख्यालय ने हाल ही में भर्ती बोर्ड को सिपाही के 19,220 पद और उप निरीक्षक (SI) के 4,543 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा है। सिपाही के पदों में पीएसी के 9837, महिला पीएसी वाहिनी के 2282, नागरिक पुलिस के 3245, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2444, विशेष सुरक्षा बल के 1341 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed